मां एक ऐसा शब्द जो कि अपने आप में परिपूर्ण शब्द है |मां हमारे अस्तित्व का मूल कारण है |मां हमारी पैदाइश में भगवान की साझेदार है |हमने भगवान को नही देखा है न ही छुआ है परंतु अगर भगवान मिलते तो शायद मां के जैसा ही व्यवहार करते|जब एक बच्चा पैदा होता है तो वह रोने के अलावा कुछ नहीं जानता|मां उसे धीरे धीरे हर चीज़ सिखाती है |जब एक मां गर्भ धारण करती है तो वह केवल नये प्राणी को अस्तित्व में लाने का प्रयास ही नहीं करती अपितु वह अपने शरीर का भी बलिदान करती है |गर्भ में बच्चा मां से रक्त, मांस, विचार और व्यवहार लेता है |जब कोई स्त्री गर्भवती होती है तो उसे अनेक प्रकार के कष्ट सहने पड़ते हैं जो कि दुनियां का कोई भी पुरुष नही सह सकता |फिर भी मां हसते हसते सब सहकर नये प्राणी को अस्तित्व में लाती है |संसार में जितने भी जीव हैं सब किसी न किसी मां की कोख से ही जन्म प्राप्त करते हैं |बिना मां के किसी का जन्म संभव ही नहीं है |जब एक जीव जन्म लेताहै तो उसे रोने के सिवा कुछ भी नहीं आता है |मां अपने नवजात शिशु की हर आवश्यकता का खयाल रखती है |बच्चा बोल नहीं पाता कि उसे क्या चाहिये पर मां समझ जाती है |बच्चे की भूख, प्यास, तकलीफ सब मां तुरंत समझ जाती है |बच्चा कब क्या चाहता है यह बात केवल मां समझती है |जो वात्सल्य हमें मां की गोंद में मिलता है धरती पर कहीं नही मिल सकता |हमारे धर्मग्रंथों में भी मां के महत्व को सर्वोपरि बताया गया है |हमारे धर्मग्रंथ बताते हैं कि मां प्रथम गुरू है, मां भगवान है, मां की सेवा से सम्पूर्ण देवी देवता की सेवा का फल प्राप्त हो जाता है |
दुनिया में कोई आपकी मुस्कान के लिए अपनी कुर्बानी दे सकता है तो वह केवल मां है |
दुनियां केवल मां ही है जो आपके हर अपराध को क्षमा कर देती है |
दुनिया में मां ही है जो तुम्हारी खुशी के लिए अपनी जिंदगी तक की कुर्बानी हंसकर दे देती है |
आजकल विशेषरूप से शहरों में वृद्धाश्रम की भरमार हो गयी है | वृद्धाश्रम हमारी सभ्यता पर कलंक है |जिससे हमें रूप रंग तन मन धन जीवन आचार विचार व्यवहार स्वभाव प्रभाव मिला हमारे घरों में उनकी ही जगह न रही|जिस मां ठंड गरम की परवाह किये बिना तुम्हें दुलारों से पाला उसके तुम वृद्धाश्रम छोड़ आये |मां को त्यागने वालों उसके दूध से जो तुम्हारा पोषण हुआ उसे कैसे त्याग सकते हो |जिसने तुम्हें पलकों पर रखा तुम उसे वृद्धाश्रम में रखते हो|
जिसने अपनी माँ के चरणों में प्रणाम कर लिया उसे किसी मंदिर में जाने की जरूरत नहीं है |मां की गोद का सुख लेने के लिए हमारा भगवान गोकुल में पैदा होता है |दुनियां में मां की गोंद से पवित्र कोई जगह नहीं है |धरती पर मां के चरणों से पूजनीय दूसरी जगह नहीं है |मां के हाथों के कोमल स्पर्श से बढकर कोई सुख नहीं है |मां की सिखाई बातों से बढकर कोई शिक्षा नहीं है |
मां से बढकर कोई गुरू नहीं है |मां इतना कुछ हमे देती है और बदले में कुछ भी नहीं चाहती | जिसकी दुआ केवल हमारे लिए होती है |
कैसी विडम्बना है कि लोग लड़की के प्यार में पागल होकर आत्महत्या कर लेते हैं परंतु मां के लिए जरा सा कष्ट नहीं उठा सकते|बड़े भाग्यवान हैं वो लोग जिन्हें मां मिली मां का प्यार मिला |वे सभी लोग जिनकी मां है अपनी माँ को सम्मान दें प्यार दे भगवान उनका विशेष खयाल रखेगा |
जय हिंद जय भारत जय श्री राम |

No comments:
Post a Comment