असमंजस
तुझे न देखू तो क्या देखू
तुझे देखलूं , तो क्या देखूं|तू साथ न हो तो, बारात क्या हो
तू साथ हो, तो बारात क्या हो |
तू न हो तो सबसे क्या
तू हो तो सबसे क्या |
तू पास न हो तो क्या मेला
तू पास हो गर तो क्या मेला|
तुझे न सोचूं तो क्या सोचूं
तुझे सोचूं तो क्या सोचूं|
No comments:
Post a Comment